/

UP: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, 58 में से 22 पदों पर ब्राह्मण युवाओं को मौका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भाजपा के 98 में से 58 संगठनात्मक जिलों में मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने युवा मोर्चा के जरिये ब्राह्मण समाज को लामबंद करने की कोशिश की है। पहले चरण में घोषित 58 जिलाध्यक्षों में से 22 जिलों में ब्राह्मण युवाओं को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है ।

पार्टी ने कई दौर के मंथन के बाद गुरुवार को 98 में से 58 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की। हालांकि शेष 40 जिलों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन और बड़े नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

https://twitter.com/bjym4up/status/1430808129231486980?s=19
https://twitter.com/bjym4up/status/1430808309179715588?s=19

सपा व बसपा की ओर से ब्राह्मण वोट बैंक पर पकड़ बनाने की कोशिश के बीच भाजपा ने ब्राह्मणों के लिए युवा कार्ड चलते हुए 22 जिलों में ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को लाया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल सपा व बसपा ब्राह्मण वोट साधने के लिए कई तरीके की पैंतरे बाजी कर रहे हैं। बसपा पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसकी शुरुआत भी राम नगरी अयोध्या से हुई थी।

Leave a Reply

Previous Story

BJP विधायक ने अपने खिलाफ खबर लिखने पर दो ब्राह्मण पत्रकारों पर लगाया SC-ST एक्ट, पुलिस ने भेजा जेल

Next Story

उत्तराखंड: गायिका अनुराधा पौडवाल ने CM से की भेंट, ऐतिहासिक मंदिरों को विश्व पटल पर लाने पर हुई चर्चा

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…