UP: बदायूँ के ‘लवेला चौक’ का नाम अब होगा ‘परशुराम चौक’, योगी सरकार के मंत्री ने भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया

बदायूँ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले योगी सरकार के मंत्री ने भगवान परशुराम की मूर्त्ति का अनावरण कर दिया है।

शुक्रवार को जनपद बदायूं में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री ब्रजेश पाठक ने भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति का अनावरण किया।

शहर के चौराहों के सुंदरीकरण की कड़ी में लावेला चौक का कायाकल्प करके उसका नाम भी बदल गया है। अब इसे भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा।

कार्यक्रम विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन सम्पन्न हुआ। भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण किया गया एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण कर भगवान परशुराम को माल्यार्पण किया।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज है उनकी क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है।

मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों समेत सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित है।

Leave a Reply

Previous Story

असम में दशकों पुराने संकट के खात्मे के लिए हुआ कार्बी-आंगलोंग समझौता, 1000 सशस्त्र उग्रवादी करेंगे सरेंडर

Next Story

श्रीराम व ब्राह्मणों के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे नंद कुमार के बघेल विरुद्ध सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, FIR भी दर्ज़

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…