लवजिहाद विरोधी कानून को और सख्त बनाएगी उत्तराखंड सरकार, CM बोले- हम सख्ती से काम करेंगे

देहरादून: उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लवजिहाद के खिलाफ कानून को सख्त बनाने की घोषणा की है।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय में ‘पब्लिक आई ऐप’ और महिला सुरक्षा हेतु ‘‘मिशन गौरा शक्ति’’ ऐप का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही सीएम ने SDRF द्वारा चलाये जा रहे माउण्ट गंगोत्री-1 पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ भी किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन, लव जिहाद की घटनाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। हमारी पुलिस लव जिहाद के खिलाफ और सख्ती से काम करेगी और हम इसके खिलाफ कानून भी सख्त बनाएंगे।

उन्होंने कहा, “धर्मांतरण, लव-जिहाद और बाहर से ​आए जिन लोगों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है उनके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। लव-जिहाद पर हमारा कानून और सख़्ती से काम करेगा। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 को और सख्त बनाया जायेगा।”

आगे मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस में खेल कोटे की भर्ती होगी। पीएसी के जवानों के लिए बसों की व्यवस्था की जायेगी। प्रदेश में एंटी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी तथा पुलिस ग्रेड पे के संबंध में गठित कैबिनेट सब कमेटी जल्द उचित समाधान निकालेगी।

उन्होंने कहा कि इनामी अपराधियों को पकड़ने हेतु पुरस्कार राशि बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिस बनाने का जो विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए लिए ठोस रणनीति बनाने तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस दौरान ACS आनन्द बर्द्धन, DGP अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Previous Story

2014 के बाद से सबसे ज्यादा कांग्रेस के नेताओं ने छोड़ी पार्टी, BJP को बड़ा फायदा: रिपोर्ट

Next Story

UP: योगी-मोदी को लेकर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में ओवैसी के खिलाफ FIR दर्ज

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…