//

#thisIsNotConsent : आखिर क्यों अंडरवियर को हाथों में लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं लोग ?

आयरलैंड : आयरलैंड में कई दिनों से सड़कों पर लोग फीते वाली अंडरवियर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। आयरलैंड के लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अंडर वियर की तस्वीरों को पोस्ट करके अपने विरोध को जारी रखा है अब यह प्रदर्शन आयरलैंड में ही नहीं बल्कि आयरलैंड से बाहर भी फैल चुका है।
क्या है पूरा मामला : दरअसल बीते कुछ दिन पहले आयरलैंड में एक बलात्कार का मामला सामने आया था। बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए उसके वकील ने कोर्ट में यह दलील दी कि घटना के वक्त पीड़िता ( 17 वर्ष ) ने फीते वाली अंडरवियर पहनी थी। इसका मतलब यह है कि वह लड़की आरोपी की तरफ पहले से आकर्षित थी या वह किसी से भी संबंध बनाने के लिए तैयार थी। ऐसी घटिया दलील के बावजूद भी कोर्ट ने इसे सुनते ही आरोपी को बरी कर दिया। जिसके बाद लोगों ने कोर्ट के इस फैसले को अस्वीकार करते हुए प्रदर्शन के द्वारा अपना विरोध दिखाया।
                 यह प्रदर्शन अब आयरलैंड के अलावा अन्य देशों में भी किया जा रहा है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भी इस प्रदर्शन को करते हुए फीते वाली अंडरवियर को हर जगह लटका दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का यह कहना है कि क्या केवल एक अंडरवियर किसी महिला की संबंध बनाने की सहमति को बता सकता है?
        सोशल मीडिया पर भी #thisIsNotConsent के साथ अंडरवियर की तस्वीरों को साझा करके प्रदर्शन हो रहा है इस प्रदर्शन में ना केवल महिलाएं अपितु पुरुषों का भी उतना ही साथ है।

Leave a Reply

Previous Story

निरंकारी समागम विस्फोट : दो लोगो ने गार्ड की कनपटी पर बन्दुक लगा, फेंका ग्रेनेड

Next Story

महाराष्ट्र और गुजरात के बाद अब पंजाब में भी स्थाई रूप से सभी हुक्का बार हुए बंद !

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…