/

MP ने एक दिन में किया था 16.9 लाख लोगों का टीकाकरण, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ शामिल

लंदन: मध्यप्रदेश में 21 जून को एक दिन में अधिकतम नागरिकों का कोरोना वैक्सीनेशन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

मध्य प्रदेश में एक दिन में 16,91,967 लोगों को होने वाले टीकाकरण से प्रदेश को ब्रिटेन की संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। 

उधर आज भी शाम 4 बजे तक प्रदेश में 8,99,304 नागरिकों को टीका लग चका है, जो की देश भर में सर्वाधिक है। 

प्रदेश द्वारा टीकाकरण अभियान में रिकॉर्ड बनाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि मध्यप्रदेश में टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मध्यप्रदेश की क्षमताओं को देखते हुए प्रदेश को 5 लाख अतिरिक्त डोज़ केन्द्र सरकार द्वारा भिजवाए गए। इसके लिए ‘मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूँ’।

निरंतर चलेगा यह अभियान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण अभियान जिन्दगी बचाने का अभियान है। इससे पवित्र कार्य दूसरा नहीं हो सकता। सभी व्यक्तियों का टीकाकरण हो जाने तक यह अभियान पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ चलाया जाएगा। इसके साथ ही बीच-बीच में विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। आगामी 1, 2 एवं 3 जुलाई को टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। हम संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र हासिल करेंगे।

अब टीकाकरण को लेकर कोई भ्रम नहीं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज जिस प्रकार पूरे उत्साह के साथ प्रदेश के हर हिस्से में लोगों ने टीकाकरण करवाया है उससे यह स्पष्ट होता है कि अब टीकाकरण को लेकर जनता के मन में कोई भ्रम नहीं है। 

Leave a Reply

Previous Story

समलैंगिकता व लिंग परिवर्तन को बढ़ावा देने वाली सामग्री स्कूलों में बांटना अवैध, हंगरी में कानून पारित

Next Story

मुंगेर गोलीकांड: पीड़ित अनुराग के परिजन को आखिरकार मिली 10 लाख की मुआवजा राशि, कोर्ट का था आदेश

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…