‘देश के ग़द्दारों को, गोली मारो चौराहे पे’- रेसलर योगेश्वर दत्त नें दिया बयान

नईदिल्ली : रेसलर योगेश्वर दत्त नें अब देश के ग़द्दारों वाला बयान दे दिया है।
पिछले साल राजनीति में आए कुश्तीबाज योगेश्वर दत्त नें अब बढ़चढ़कर राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि योगेश्वर दत्त ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक विजेता भी हैं और पिछले साल हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा ज्वॉइन किया था हालांकि वो चुनाव नहीं जीत सके थे।
आजकल देश के ग़द्दारों वाला बयान काफी चर्चा में है उसी की तर्ज़ पर देशद्रोह के आरोपी JNU छात्र शरजील इमाम को लेकर योगेश्वर नें भी टिप्पणी कर दी है।

योगेश्वर दत्त बोले कि “शरजील इमाम ने क़बूल किया है कि हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र होना चाहिए। देश के ग़द्दारों को गोली मारो चोराहों पे।”

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नें दिल्ली में भाजपा की एक रैली में नारा लगवाया था “देश के ग़द्दारों को गोली मारो सालों को” उसके बाद चुनाव आयोग नें संज्ञान में लेकर 4 दिन तक उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया है।

Leave a Reply

Previous Story

राष्ट्रपति कोविंद नें किया CAA का समर्थन, बोले- ‘CAA लाकर पूरी की गई गांधी जी की इच्छा’

Next Story

दिल्ली चुनाव से घबराया पाक, इमरान के मंत्री बोले- दिल्ली में मोदी को हराओ

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…