योगी का एलान- ‘लवजिहाद रोकने के लिए बनाएंगे प्रभावी कानून, वो सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है’

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर जिले की मल्हानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लव जिहाद करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 3 नवम्बर को 7 सीटों के लिए विधानसभा उपचुनावों होने हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि “कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी-व्याह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। नहीं किया जाना चाहिए। इसको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार भी निर्णय ले रही है कि हम लव जिहाद को शख्ती से रोकने का काम करेंगे। एक प्रभावी कानून बनाएंगे।”

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि “इस देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर के जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है की यात्रा अब निकलने वाली है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमलोग मिशन शक्ति को इसीलिए चला रहे हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी देंगे। लेकिन उन सब के बावजूद अगर किसी ने दुस्साहस किया तो ऑपरेशन शक्ति अब तैयार है।”

अंत उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन शक्ति का उदेश्य है कि हम हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करेंगे। इसी दृष्टि से ऑपरेशन शक्ति को आगे बढ़ाने के साथ अब हम चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश का भी पालन होगा और बहन-बेटियों का भी सम्मान होगा।”

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

भारत के ज्योतिष प्रथाओं का अध्ययन करेंगे वैज्ञानिक, इंफोसिस फाउंडेशन करेगी फंड

Next Story

‘सरकार माफ़ियाओं की जमीनों पर उन गरीबों के लिए घर बनाएगी, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है’- CM योगी

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…