योगी सरकार द्वारा नाराज सवर्णों को मनाने की कवायत शुरू, मिलेगी 3000 की छात्रवृत्ति

लखनऊ (यूपी) :  सवर्ण छात्रों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नें अच्छे दिन लाने के लिए एक जबरदस्त कदम उठाया है | हालांकि इस घोषणा को एक दूसरे नजरिए से भी देखा जा सकता है | क्योंकि लगभग 4 या 5 महीनें में देश में 2019 का लोकसभा चुनावी रण भी होना है |

सवर्ण छात्रों को 2250 नहीं, बल्कि मिलेंगे 3000 रुपए : 

योगी सरकार नें सामान्य वर्ग (9 वीं व10 वीं) छात्रवृत्ति नियमावली 2018 में संशोधन करने के लिए कहा है | जिसमें कहा गया है कि इन छात्रों को अब सलाना 2250 रुपए छात्रवृत्ति की जगह 3000 दिया जाएगा |


आपको बता दें कि यह लाभ उन छात्रों को मिलता था जिनके परिवार की सलाना कमाई 2 लाख हो लेकिन अब ये बढ़कर 2.5 लाख हो गया है | इससे जहां सामान्य वर्ग के 2 लाख के करीब छात्र लाभान्वित होते थे लेकिन अब इसकी संख्या करीब 3 लाख हो जाएगी |

आगामी 14 अप्रैल को एससी-एसटी छात्रों के लिए होनी थी घोषणा : 

इस घोषणा का एक और पहलू यह भी है कि यह घोषणा पहले 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए होनी थी लेकिन इसके पहले ही सामान्य वर्ग के खाते में योगी सरकार नें ये लाभ दे दिया |


इधर कई लोग इसको भाजपा सरकार की 3 बड़े राज्यों में करारी हार को उसी की नीतियों को ही जिम्मेदार माना है | जिसमें एट्रोसिटी एक्ट का संशोधन सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा |

क्योंकि संघ भी ये आंकलन कर चुका था कि इस विधानसभा चुनाव में इसका व्यापक नुकसान हो सकता है और एमपी में तो भाजपा की हार का बड़ा कारण बन गया जहां 4.5 लोगों नें नोटा को वोट दिया है जिसके लिए लंबे समय से सामान्य वर्ग के कई लोग सोशल मीडिया में प्रचार कर रहे थे |

Leave a Reply

Previous Story

बालीबुड स्टार नें जिग्नेश मेवाणी को तेल निकालने को क्यों कहा…?

Next Story

यूपी-बिहार व नौकरी वाले बयान से कमलनाथ आए लपेटे में

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…