पूर्व मिजोरम राज्यपाल ने की तमिल ब्राह्मणों की तारीफ़- ‘तमिल ब्राह्मणों ने भारत और विदेशों में खुद को प्रतिष्ठित किया है’

नई दिल्ली: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज ने तमिल ब्राह्मणों के जीवन शैली व उनके मूल्यों की तारीफ़ें की है।

बता दें कि कौशल स्वराज भारत सरकार में दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति हैं।

पूर्व राज्यपाल ने अपनी टिप्पणी में लिखा कि “मैं तमिल ब्राह्मणों और उनके आदर्श रीति की प्रशंसा करता हूं। वे शाकाहारी हैं। वे सादा जीवन और उच्च विचार का पालन करते हैं।”

आगे स्वराज कौशल ने तमिल ब्राह्मणों में विश्वभर में कमाई गई ख्यातियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “तमिल ब्राह्मणों ने भारत और विदेशों में खुद को प्रतिष्ठित किया है। वे देश के लिए उपलब्धियां लाए हैं। मेरा अभिवादन।”

आगे स्वराज ने बतौर मिजोरम के राज्यपाल शाकाहार भोजन के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि “शाकाहारी होने के नाते, मैं मिजोरम में काफी मिसफिट था। मैं केले के आहार पर जीवित रहा। राज्यपाल के रूप में, मैंने राजभवन में केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा। सभी भारतीयों को अपने आदर्श प्रणाली को विकसित करना चाहिए।”

https://twitter.com/governorswaraj/status/1329227401776173057?s=19

स्वराज का राजनीतिक परिचय:

स्वराज कौशल भारतीय राजनीतिज्ञ तथा सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील हैं। वे छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे साथ ही मिजोरम में राज्यपाल भी रहे। स्वराज कौशल अभी तक सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

बेंगलुरु दंगे: PFI संगठन के 43 स्थानों में रेड में NIA को तलवार, चाकू, छड़ मिले

Next Story

बिहार: इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष में नहीं है कोई मुस्लिम विधायक, सवर्णो की हुई चांदी

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…