AAP MLA पर स्याही फेंकने वाले को कांग्रेस MLA ने दिया 51 हजार का इनाम, योगी को कहा देवतुल्य

रायबरेली: दिल्ली में आप सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं विधायक सोमनाथ भारती पर सोमवार को स्याही फेंकने वाले हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह को कांग्रेस द्वारा सम्मानित किया गया है। 

दरअसल रायबरेली जिले की हरचंदपुर सीट से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने जितेंद्र को 51 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। ये सम्मान रायबरेली के पंचवटी स्थित विधायक के आवास पर दिया गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राकेश सिंह ने कहा, कल हमारे प्रदेश के देव तुल्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर दिल्ली के आम आदमी पार्टी के जो पूर्व न्याय मंत्री थे उन्होंने अभद्र टिप्पणी की थी। उसका जवाब इस लड़के (जितेंद्र सिंह) ने उन्हीं की भाषा में दिया।

राकेश सिंह ने कहा उनके मुंह पर कालिक पोत कर मैंने सोचा कि आज 51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाए। क्योंकि मैं जानता था स्याही फेंकने से इसका कोई नुकसान भी नही हुआ और जो मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे थे अभद्रता पूर्वक टिप्पणी की उसका उन्हें दंड मिल गया। चूंकि रायबरेली में घटना हुई थी तो इसने रायबरेली और पूरे हिंदू समाज का सम्मान बचाया।

सोमनाथ भारती गए जेल:

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य सरकार और अस्पतालों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को कल गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि उन्हें आपराधिक धमकी और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। सोमनाथ भारती के कई वीडियो सामने आए जिसमें वो योगी आदित्यनाथ व पुलिस अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे।

ताजा खबर में विधायक सोमनाथ भारती की जमानत की अर्जी 13 जनवरी तक लंबित रखी गई है, उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

‘Sc/St एक्ट के करीब 50 प्रतिशत केस जांच के दौरान फ़र्जी पाए गए’: पुलिस

Next Story

उत्तराखंड में आस्था की शक्ति, 20 गाँवों के लोगों ने बिना सरकारी मदद 1 साल में बना डाला भव्य मंदिर

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…