//

मिर्ज़ापुर: दबंगो ने तालाब पाट किया अतिक्रमण, गलियों से बह रहा है नाला

मिर्जापुर: योगी सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले मगर भू माफिया के हौसले अभी भी बुलंद है। चाहे शहर हो या गांव भू – माफिया हर जगह अतिक्रमण कर रहे हैं और योगी सरकार का अतिक्रमण हटाने का आदेश उनके लिए कोई मायने नहीं रखता क्योंकि भू माफियाओ की पकड़ काफी उपर तक हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नारायनपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले पचेंगड़ा गांव में तालाब पाट कर सहन बना दिया जबकि नाले का पानी गली में बह रहा है । जिसकी वजह से लोगो का आना-जाना दूभर हो गया है।

गली नाले मे तब्दील, लोगो का आना जाना हुआ दूभर
बिन बरसात ही गली नाले में तब्दील है और बरसात में पानी घरो मे जाने लगता है।जिससे गली में रहने वालों का जीना मोहाल हो गया है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हुई कारवाई
गली में रहने वाले जयहिंद सिंह पुत्र गोपाल सिंह बताते हैं कि पिछले 3 साल से तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत कर रहे हैं,कई बार तहसील दिवस पर भी तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत कर चुके हैं मगर आज तक कोई कार्रवाई तो दूर कोई अधिकारी मौका स्थल देखने तक नहीं आए।

अधिकारियों की मिलीभगत से भू माफियाओं के हौसले बुलंद
पिछले 3 साल से गली में बह रहे पानी और तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत कर रहे हैं जयहिंद सिंह फिर भी न तो तहसीलदार न तो एसडीएम और न ही डीएम साहब ने कोई संज्ञान लिया।जिसकी वजह से तालाब पर अतिक्रमण किए भू माफियाओं के हौसले बुलंद है।

गांव के ही चुने गए ब्लॉक प्रमुख और पंचायत प्रधान भी निष्क्रिय
5 साल बीतने को है और पिछले 3 साल से पानी वैसे ही गली में रास्ते के उपर बह रहा है मगर पचेंगड़ा गांव के ही वार्ड नंबर 4 से चुने गए ब्लॉक प्रमुख छांगुर कन्नौजिया और ग्राम प्रधान बिंदु कन्नौजिया ने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया।

+ posts

Vivek is an ordinary man who breaks unusual news.

Leave a Reply

Previous Story

स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थलों में बुर्का पर प्रतिबंध लगे या नहीं ! स्विस रविवार को करेंगे मतदान

Next Story

4 लाख गाँवों तक चला राम मंदिर अभियान ख़त्म, किसानों भिक्षुओं, मजदूरों ने बढ़चढ़ कर किया दान, जुटे ₹2500 करोड़

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…