दलित युवक को पेड़ से लटका कर पीटने में 3 दलित भी थे शामिल, चोरी के आरोपों में हुई थी पिटाई

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक दलित युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने बकरी चोरी होने के शक में एक दलित युवक को पेड़ से बांध कर बेरहमी से पिटाई कर दी। वायरल वीडियो 9 जुलाई का बताया जा रहा है। घटना भीलवाड़ा जिले के मंडलगढ़ की है।

कुछ दिनों पहले इलाके में एक व्यक्ति की बकरी चोरी हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दलित युवक पर बकरी चोरी करने का आरोप लगाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले को जातीय रंग देने की कोशिश करते हुए कुछ लोगों ने यह कहकर भी वीडियो शेयर किया कि युवक को उसकी दलित जाति की वजह से पीटा गया। जबकि पूरा मामला बकरी चोरी के शक में हुई पिटाई का है। खास बात यह है की युवक की पिटाई करने वाले भी दलित ही है। जिससे मामले को जातीय रंग देने का कोई सवाल नहीं उठता।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से पिटाई करने वाले 3 आरोपी दलित समुदाय के हैं, बाकी 4 लोग ओबीसी के हैं। पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने वाले 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

वायरल वीडियो में, आदमी को दर्द से कराहते और बार-बार यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि उसने बकरी नहीं चुराई है। लेकिन पिटाई करने वाले युवक उसकी एक नहीं सुन रहे हैं।

मंडलगढ़ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की है- बाबू लाल तेली और बर्दीचंद बरहेट। ये लोग जो कथित तौर पर दलित युवक की पिटाई में शामिल थे, इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

+ posts

Young Journalist covering Rural India, Investigation, Fact Check and Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Previous Story

UP में कोरोना प्रबंधन पर ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने CM योगी की तारीफ की- ‘ये जानना मेरे लिए सम्मान की बात होगी’

Next Story

जबलपुर एयरपोर्ट का नाम होगा वीरांगना रानी दुर्गावती एयरपोर्ट, CM शिवराज ने सिंधिया के सामने रखा प्रस्ताव

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…