/

हिंदू युवती को दो बार अगवा कर किया रेप, आरोपी अयूब को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस द्वारा हिंदू युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जनपद में महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा धारा 363 / 366 / 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट में दर्ज एक मुकदमे में वाँछित अभियुक्त मोहम्मद अयूब पुत्र कमरे आजम को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी मोहम्मद अयूब जनपद सन्तकबीरनगर के थाना दुधारा अंतर्गत भाटपारा गाँव का रहने वाला है। विदित हो कि अभियुक्त अयूब द्वारा दिनांक 24.07.2021 को हिंदू यादव परिवार की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक 25.07.2021 थाना दुधारा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 28.07.2021 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

पीड़िता के पिता ने बताया था कि दिनांक 21.07.2021 को उनके गाँव का मोहम्मद अय्यूब पुत्र कमरे आजम उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था तब उनके द्वारा पुत्री को खोज कर लाया गया था। पुनः दिनांक 24.07.2021 को मोहम्मद अय्यूब पुत्री को सुबह 4.30 बहला फुसलाकर भगा ले गया।

Leave a Reply

Previous Story

मुस्लिमों के लिए बनी सच्चर कमेटी की सिफारिशों पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Next Story

‘देश के 8 राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेज हिंदी समेत 5 भारतीय भाषाओं में शिक्षा देना शुरू कर रहे हैं’- PM

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…