/

भट्ट ब्राह्मणों समेत 39 जातियों को OBC में शामिल कर सकती है योगी सरकार, आयोग देगा संस्तुति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भट्ट ब्राह्मण समेत 39 जातियों को ओबीसी में शामिल करने की योजना पर काम कर रही है।

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं प्रदेश में जातिगत राजनीति उफान ले रही है। हर दल जातिगत वोटों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटा है। एक ओर जहां सपा बसपा ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग में अपना वोट बैंक तलाशने में जुटी है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आयोग उत्तर प्रदेश सरकार को संस्तुति भेजेगा। 

भूर्तिया, अग्रहरि, दोसर वैश्य, जैसवार राजपूत, रूहेला, मुस्लिम शाह, मुस्लिम कायस्थ, हिन्दू कायस्थ, बर्नवाल, कमलापुरी वैश्य, कोर क्षत्रिय राजपूत, दोहर, अयोध्यावासी वैश्य, केसरवानी वैश्य, बागवान, ओमर बनिया, माहौर वैश्य, हिन्दू भाट, भट्ट, गोरिया, बोट, पंवरिया, उमरिया, नोवाना, मुस्लिम भाट ओबीसी में शामिल हो सकती हैं। 

विश्नोई, खार राजपूत, पोरवाल, पुरूवार, कुन्देर खरादी, बिनौधिया वैश्य, सनमाननीय वैश्य, गुलहरे वैश्य, गधईया, राधेड़ी, पिठबज जातियों के लिए सर्वे होगा।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

देश के सभी ग्रामीण जिलों में शुरू होंगे कृषि विज्ञान केंद्र, अब तक 625 केंद्र स्थापित

Next Story

UN के गलियारे में मौजूद है 11 शताब्दी की सूर्य मूर्ति, आगंतुकों के लिए बनी है आकर्षण

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…