नए साल का नया रिकार्ड, बच्चे पैदा करने के मामले में भारत बना टॉपर

न्यूयार्क (अमेरिका) : ऐसा माना जा रहा है कि कैलेंडर में 2019 की शुरूआत में दुनिया भर में 395,072 बच्चों का जन्म होगा।

दुनिया में 395,000 बच्चों का जन्म लिया, टॉपर भारत में 70,000 : UNICEF 

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार माना जा रहा है कि नए साल के पहले दिन दुनियाभर में 395,000 बच्चों ने जन्म लिया। भारत में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है, जो कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सर्वाधिक है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से मिली है।

ऐसा माना जा रहा है कि कैलेंडर में 2019 की शुरूआत में दुनिया भर में 395,072 बच्चों का जन्म होगा।

अनुमान है कि इनमें से आधे से ज्यादा बच्चे भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश सहित आठ देशों में जन्में हैं।भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है।

आबादी में टॉपर देश चीन बना दूसरा टॉपर :

वहीं इसके बाद चीन में 44, 940 बच्चे, नाइजीरिया में 25,685 बच्चे, पाकिस्तान में 15,112 बच्चे, इंडोनेशिया में 13, 256 बच्चे, अमेरिका में 11,086 बच्चे, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 10,053 बच्चे और बांग्लादेश में 8,428 बच्चों के जन्म का अनुमान है।

नया साल आते ही सबसे पहले फिजी में बच्चों का जन्म हुआ जबकि सबसे अंत में अमेरिका में बच्चों का जन्म हुआ।

यूनिसेफ ने सभी राष्ट्रों से प्रत्येक नवजात बच्चों के स्वस्थ और जीवित रहने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है।

एजेंसी की उप कार्यकारी निदेशक शार्लेट पेट्री गोर्निटज्का ने दुनिया के देशों से प्रत्येक बच्चे के जीवित रहने के अधिकार सहित उनके अन्य अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अमेरिका व इजरायल का UN की संस्था UNESCO से ‘ब्रेकअप’ , दिया ‘डबल तलाक़’

Next Story

दलितों को रुझाने का नया तरीका खोजती भाजपा -समरसता खिचड़ी का आयोजन

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…