
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि विशेष तौर से इस कार्यक्रम के लिए लगभग 5000 किलो की समरसता खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस खिचड़ी को नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खिचड़ी के लिए दिल्ली के सभी 14 जिलों के घरों से तरह-तरह के अनाज जुटाया गया है।
भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए एक संकल्प पत्र जारी किया है,इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे।