दिल छू गई फोटो, बात मानिए इतनी खुशी हम अरबों खर्च करके नहीं पा सकते

नईदिल्ली : इस वायरल हुई फोटो पर देश के प्रसिद्ध कवि व राजनेता कुमार विश्वास भी फ़िदा हो गए इसके अलावा सोशल मीडिया में इस फोटो कई लोग शेयर कर चुके हैं |

सुख ‘साधन’ में नहीं ‘साध्य’ में है : डाक्टर कुमार विश्वास 

आपने भी ये फोटो देखी होगी जिसमें कुछ गरीब बच्चे चप्पल से ही सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं और सभी ये करके खूब खुश नजर आ रहे हैं | दरअसल आज दुनिया में लोग महंगे-महंगे स्मार्टफोन लेकर सेल्फी या फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट में डालते रहते हैं |

हमें लगता है कि इन गरीब बच्चों नें भी अमीर लोगों को देखकर अपनी भी खुशियां जाहिर की होगी | और यह फोटो लोगों को इतनी अच्छी लगी कि आज सोशल मीडिया में कई लाख लोग इसको शेयर कर रहे हैं कमेंट कर रहे हैं |

ये यहीं तक रुका नहीं और इस पर कई बड़ी हस्तियों नें भी प्रतिक्रिया दे डाली तभी तो कवि व राजनेता कुमार विश्वास नें अपने एकाउंट से शेयर किया और लिखा कि ” सुख ‘साधन’ में नहीं ‘साध्य’ में है ” |

Leave a Reply

Previous Story

तेज तर्रार व गैर राजनीतिक छवि के कारण रिषी शुक्ला बने हैं नए CBI डायरेक्टर

Next Story

आरक्षण को लेकर BJP पर भड़के राजभर, बोले ‘कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता…’

Latest from फलाने की पसंद