केजरीवाल की पार्टी के लिए मुश्किल, MLA अमानतुल्लाह खान के ख़िलाफ़ दर्ज हुई FIR !

नईदिल्ली: अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के ऊपर FIR दर्ज की गई है।

एक तरफ़ दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी अपनी वापसी की तैयारी को लेकर चुनावी मैदान में व्यस्त है। इसी बीच पार्टी के महत्वपूर्ण नेता व विधायक अमानतुल्लाह खान पर FIR दर्ज की गई है।

अमानतुल्लाह पर FIR एंटी करप्शन ब्यूरो ACB नें दर्ज किया है। विधायक पर दिल्ली वक्फ बोर्ड की राशि के दुरुपयोग व भर्तियों में अनियमितता का आरोप लगा है।

आपको बता दें कि AAP विधायक अमानतुल्ला खान के दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। हाल ही में CAA विरोधी प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले लोगों को वक़्फ़ बोर्ड नें 5-5 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की थी। उस समय वक़्फ़ बोर्ड कॉफी चर्चा में रहा था।

वर्तमान में अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला से आप विधायक हैं और इस चुनाव में भी वो इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Previous Story

CAA के समर्थन में उतरे बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील, बोले- संवैधानिक है CAA क़ानून !

Next Story

1800 किलोमीटर दूर बिहार से आकर दिल्ली के शाहीन बाग़ में CAA के समर्थन में अकेला बैठा बुजुर्ज़ शख़्स !

Latest from दिल्ली एनसीआर