हाथ से बिन टांके-जोड़ का बुना तिरंगा, सपना है मोदी लालकिले पे फहराएँ

आंध्रप्रदेश : एक ही कपड़े पर 2400 धागों का बिना टांके व जोड़ से जुलाहे नें तिरंगा बना दिया जोकि सोशल मीडिया में काफ़ी सराहा जा रहा है |

दरअसल आंध्रप्रदेश के रहने वाले हस्तकरघा जुलाहे रामालिंगा सत्यनारायण आर का स्वयं से देश के राष्ट्रीय ध्वज बनाने और लाल किले पर PM के हाथों द्वारा फहरवाने का सपना था | इसके लिए उन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत की और अंत में उनका एक सपना पूरा हो गया |

आपको बता दें कि ये तिरंगा एक ही कपड़े पर बिना एक भी टांके व जोड़ के बनाया गया है जोकि कुशलता का प्रमाण देता है |

इसमें 8×10 की बुनाई साथ में 24 तीलियों वाला अशोक चक्र और 2400 धागे बुने गए हैं |

इसके अलावा सत्यनारायण नें बताया कि वो इस काम के लिए एक साल से ज्यादा समय से जुटे हैं और अब लोगों से कह रहे हैं कि इसे शेयर करें |

हालांकि उनकी हार्दिक इच्छा है कि इस तिरंगे को खुद PM मोदी लाल किले से फहराएँ और उनका सपना पूरा हो जाए और उनकी कठिन मेहनत का फल मिल जाए |

Leave a Reply

Previous Story

परशुराम जयंती पर नहीं होगी छुट्टी, चुनाव आयोग नें ठुकरा दी माँग

Next Story

“सभी मनुवादी भेड़ियों की खाल उधेड़ने मैं टिहरी आ रहा हूँ”: चंद्रशेखर

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…