BJP विधायक का बड़ा बयान, कहा मोदी को तीसरी बार PM बनने दो, लाहौर में बैठे मुल्ला-मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे

भोपाल: देश में लोकसभा चुनावों के आते ही सियासी माहौल गर्माया हुआ है, सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने उम्मीदवार के प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुज़ूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दो, लाहौर में बैठे मुल्ला और मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे।

विपक्षी नेताओं को भेज देगें पाकिस्तान

बता दे कि हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा राजगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन बेईमान, लुटेरों को सबक सिखाना है, जिन्होंने भरे मंच से कहा था कि “मैं वंदे मातरम नहीं बोलूंगा।” लेकिन आज मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दो, मेरी गारंटी है कि लाहौर में बैठे मुल्ला-मौलवी भी वंदे मातरम बोलना शुरू कर देगें।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने और अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद इतिहास बदल गया है। अगर आप पूरा भूगोल बदलना चाहते है तो बताओं, मैं कसम खाकर कहता हूं कि नरेंद्र मोदी लोकसभा में 400 सासंदो के साथ लौटेंगे। इसके बाद लाहौर में भी तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही विपक्ष के कई नेताओं को भी पाकिस्तान भेजने की बात कहीं।

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को लिया आड़े हाथों

बीजेपी विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मोदी ने घर में घुसकर मारा है, तब से कोई आतंकी चिल्लाया या आंख दिखाने की कोशिश की। लेकिन हमारे यहां के कुछ नेता सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगते है और पूछते है कि बताओ कितने आतंकी मरे, सबूत दो। उन्होंने कहा कि हम जब अगली बार सर्जिकल स्ट्राइक करेगें तो सभी सबूत मांगने वालों को बांध कर भेज देगें और उन्हीं के हाथ में कैमरा भी दे देगें।

उन्होंने आगे कहा कि अरे बेईमानों नेताओं पर भरोसा करो और न करो पर देश की सेना का अपमान तो मत करो, जिनके कारण हम और हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है। सैनिक वेतन के लिए सीमा पर नहीं गया, वह अपने देश की सेवा और रक्षा के लिए सीमा पर गया है।

Leave a Reply

Previous Story

“अब हिन्दू-मुस्लिम नहीं बैकवर्ड-फॉरवर्ड दंगा होगा, ब्राह्मणों को खदेड़ कर मारिये”, वायरल वीडियो पहुंचा लखनऊ कोर्ट

Next Story

15 वर्षीय ब्राह्मण युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, ट्रेन में गाली गलौज से मना करने पर हुई थी मामूली कहासुनी

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…