/

ब्राह्मण वोट पर BJP की नजर, पार्टी UP में करेगी ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन’, CM योगी भी करेंगे शिरकत

लखनऊ: बसपा के बाद अब भाजपा भी यूपी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन करेगी। पांच सितंबर से भाजपा उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेगी।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा 22 जुलाई से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ब्राह्मणों को लुभाने के लिए बसपा इस बार प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन कर रही हैं। वही समाजवादी पार्टी की तरफ से भी सबसे बड़ी भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गयी थी।

प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सुब्रत पाठक ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन सम्मिलित होगें। उनके अनुसार पांच सितंबर को प्रदेश के 17 महानगरों में और 6 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग जनों से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी। केंद्र और बीजेपी सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।

प्रदेश महामंत्री पाठक ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में पांच सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें। 6 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रदेश भर की 403 सीटों पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।

+ posts

Young Journalist covering Rural India, Investigation, Fact Check and Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जन्माष्टमी में उपवास रखने पर आदिवासी शिक्षक ने छात्रों की करी पिटाई, श्री कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Next Story

न्यूजीलैंड: ISIS प्रेरित आतंकी ने ऑकलैंड में 6 लोगों पर चाकू से किया हमला, 2011 में श्रीलंका से आया था आतंकी

Latest from उत्तर प्रदेश