नियो पॉलिटिको

लोकतंत्र एक राजनीतिक संकट

  • फ्रंट
  • ब्रह्माण्ड
  • नेता नगरी
  • दुराचार
  • न्यूज़ टिप
    • About
    • Contact

नियो पॉलिटिको

नेतागिरी

सीबीआई अफसर का आरोप -केंद्रीय मंत्री हरिभाई चौधरी को करोड़ो रूपए दिए गए

by Neo Politico Desk
November 19, 2018

नई दिल्ली:  सीबीआई के नंबर-2 अफसर राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने अपना तबादला नागपुर किए जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सिन्हा ने अपनी याचिका में सीबीआई में सरकार के दखल के आरोप लगाए। सिन्हा का आरोप है कि अस्थाना के खिलाफ जांच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दो मौकों पर तलाशी अभियान रोकने के निर्देश दिए थे। वहीं, एक बिचौलिए ने पूछताछ में बताया था कि गुजरात से सांसद और मौजूदा कोयला व खनन राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी को कुछ करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई थी।

सिन्हा आईपीएस अफसर हैं, उन्हें 2005 में पुलिस वीरता मेडल मिला था। वे अभी नागपुर में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच के डीआईजी हैं। अस्थाना के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच उन्हीं की निगरानी में हो रही थी। लेकिन 24 अक्टूबर को उनका नागपुर तबादला कर दिया गया था।

सिन्हा ने अपनी याचिका में लगाए ये आरोप 

 

  • वकील सुनील फर्नांडीज के जरिए दाखिल याचिका में सिन्हा ने आरोप लगाए कि उनका तबादला इसलिए किया गया, क्योंकि उनके द्वारा की जा रही जांच में कुछ ताकतवर लोगों के खिलाफ सबूत सामने आए थे।
  • ‘‘अस्थाना के खिलाफ शिकायत करने वाले सतीश सना से पूछताछ के दौरान कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका के बारे में पता चला था।’’
  • सना आंध्र प्रदेश का कारोबारी है जिस पर मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के खिलाफ जांच कर रहे सीबीआई के नंबर-2 अफसर राकेश अस्थाना को तीन करोड़ रुपए की घूस देने का आरोप है।
  • सिन्हा की याचिका के मुताबिक, ‘सना ने पूछताछ में दावा किया कि जून 2018 के पहले पखवाड़े में हरिभाई चौधरी को कुछ करोड़ रुपए दिए गए। हरिभाई ने कार्मिक मंत्रालय के जरिए सीबीआई जांच में दखल दिया था।” सीबीआई डायरेक्टर इसी मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं।”हरिभाई को रकम अहमदाबाद में विपुल के जरिए दी गई। सना ने 20 अक्टूबर को ही पूछताछ के दौरान ये तथ्य बताए थे। इसकी जानकारी तुुरंत सीबीआई डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर को दी गई।”
  • सिन्हा का दावा है कि 20 अक्टूबर की दोपहर वे सीबीआई के डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार के ऑफिस और घर की तलाशी ले रहे थे। उस वक्त उनके पास सीबीआई निदेशक का फोन आया। सीबीआई निदेशक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निर्देश पर तलाशी रोकने को कहा।
  • ‘‘इससे पहले, 15 अक्टूबर को अस्थाना के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 17 अक्टूबर को सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने एनएसए को इस बारे में बताया।’’
  • ‘‘उसी रात को एनएसए ने अस्थाना से बात की। अस्थाना ने कथित तौर पर एनएसए से गुजारिश की कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए।’’
  • ‘‘जब इस मामले में जांच अधिकारी एके बस्सी अस्थाना का मोबाइल फोन जब्त करना और तलाशी लेना चाहते थे तो सीबीआई चीफ ने उन्हें इसकी तुरंत अनुमति यह कहकर नहीं दी कि एनएसए ने अभी इसकी इजाजत नहीं दी है

 

 

Share this
  • Facebook
  • Messenger
  • Twitter
  • Whatsapp
  • Email

Tags:

  • cbi
  • Haribhai Chaudhary
  • manish kumar sinha

You might be interested in

August 22, 2025August 22, 2025

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी ने दी SC-ST एक्ट की धमकी, डरकर मां ने की आत्महत्या, CCTV आया सामने

June 26, 2025June 26, 2025

इटावा कथा कांड: खुलकर बोले गांव के OBC और दलित, मुकुटमणि को बता दिया अपराधी, मीडिया पर बरसे

May 30, 2025May 30, 2025

UP: ब्राह्मण प्रेमी की OBC प्रेमिका के परिजनों ने की हत्या, 14 बार चाकू से गोदकर मार डाला

May 30, 2025May 30, 2025

UP: ‘अहीर रेजिमेंट’ का बोर्ड बना जातीय टकराव की वजह: दलित-यादव भिड़े, पुलिस ने हटवाया बोर्ड

  • Neo Politico Desk
  • Latest posts
  • छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी ने दी SC-ST एक्ट की धमकी, डरकर मां ने की आत्महत्या, CCTV आया सामने
  • इटावा कथा कांड: खुलकर बोले गांव के OBC और दलित, मुकुटमणि को बता दिया अपराधी, मीडिया पर बरसे
  • UP: ब्राह्मण प्रेमी की OBC प्रेमिका के परिजनों ने की हत्या, 14 बार चाकू से गोदकर मार डाला
  • UP: 'अहीर रेजिमेंट' का बोर्ड बना जातीय टकराव की वजह: दलित-यादव भिड़े, पुलिस ने हटवाया बोर्ड
View all

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular

Placeholder Photo 01

महाराष्ट्र: इस घाँस-फूस छप्पर के घर में रहने वाला ग़रीब लेबर का बेटा बना BJP का विधायक !

कोल्हापुर (Maha) : BJP की सीट पर इस बार घाँस फूस के छप्पर में रहने वाला मजदूर का बेटा विधायक बनकर विधानसभा…

02

UP: ‘अहीर रेजिमेंट’ का बोर्ड बना जातीय टकराव की वजह: दलित-यादव भिड़े, पुलिस ने हटवाया बोर्ड

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने गांवों में जातीय पहचान और वर्चस्व को लेकर चल रही…

03

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर बड़ा ऐलान किया।…

Newsletter

You might be interested in

UP: नहीं थम रहीं ब्राह्मण हत्या! अब अमेठी में सोते हुए युवक को मारा, अपराधी फरार

राशन के भी नहीं थे पैसे! हीरालाल शर्मा ने 4 बेटियों के साथ की आत्महत्या, बैंक में बचे थे मात्र 200 रूपए

Previous Story

दुःखद : एससी एसटी एक्ट की धमकी सुनकर महिला ने की आत्महत्या !

Next Story

दिल्ली विश्वविद्यालय के 95वें दीक्षांत समारोह के बीच प्रदर्शन

Latest from नेतागिरी

OBC दर्जा का आधार सिर्फ पिछड़ापन, धर्म से कोई लेना-देना नहीं: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा में साफ-साफ कहा कि ओबीसी…

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र, दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…

मोहन भागवत के बयान पर मचा बवाल, RSS चीफ को साधु संतों की दो टूक, कहा धर्म के ठेकेदार मत बनिए

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के राम मंदिर और मंदिर-मस्जिद विवाद पर दिए…

Footer Logo

© 2020 - all rights reserved.

About Us

नियो पॉलिटिको दिल्ली विश्विद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों द्वारा शुरू किया गया एक मीडिया प्लेटफार्म है जो मुख्य धारा की मीडिया के इतर बिना लाग लपेट के समाज में घटने वाली कुरीतियों को उजागर करता है। हाथरस कांड ने हमें मुख्य मीडिया के मुकाबले एक ऑप्शन के रूप में स्थापित किया है। अधिक समझ के लिए रोजाना खबरों का विश्लेषण पढ़ें।

Recent Posts

  • बिहार के रोहतास में स्कूल से 7 किलो मांस मिलने से हड़कंप, मिड-डे मील पर बड़ा विवाद; 5 शिक्षक सस्पेंड
  • पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच
  • अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना
  • दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: EWS उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा SC/ST/OBC जैसी छूट का लाभ
  • अंबेडकर जयंती पर सीधी के अमिलिया में बवाल: रैली के दौरान मारपीट, पथराव और घर में घुसकर हमला
  • फ्रंट
  • ब्रह्माण्ड
  • नेता नगरी
  • दुराचार
  • न्यूज़ टिप
    • About
    • Contact
Go toTop