क्या डीटीसी का ऑनलाइन बस पास बनाया ?

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को डीटीसी व क्लस्टर बस के आठ तरह के सामान्य बस पास ऑनलाइन बनाने और स्पीड पोस्ट से होम डिलीवरी की योजना का संचालन किया। एसी,नॉन एसी बस के साथ साथ दिल्ली -एनसीआर एयरपोर्ट एक्सप्रेस तथा फरीदाबाद,गाजियाबाद के लिये ऑनलाइन बस पास बना सकते है।

पास के बारे में जरुरी जानकारी-

1: पास गुम होने पर दूसरा बस पास जारी नहीं होगा तथा इस परिस्थिति में नये बस पास के लिये आवेदन करना होगा|

2: ऑनलाइन बस पास रद्द नहीं हो सकता है।बस पास को रद्द कराने के लिये काउंटर जाना होगा।

3:  ऑनलाइन आवेदन के लिये  dtcpass.delhi.gov.in   पर कर सकते है, जिसे indiapost.gov.in  पर डालकर मोबाइल नंबर को ट्रैक कर सकते है।
4: बस पास आवेदन करने के 5 दिन में मिलेगा।इसके लिये दिल्ली में है तो 18 रुपय  तथा दिल्ली के बाहर 41 रुपय अतिरिक्त लगेंगे।
समस्या : डीटीसी बस पास के लिये जिस दिन आवेदन किया जायेगा वैधता उसी दिन से शुरू हो जायेगी, जबकि बस पास घर तक आने मे पांच दिन का समय लग जायेगा|बस पास पर रोजाना जितना खर्च है उतना नुकसान बस पास बनने तक होगा|

Leave a Reply

Previous Story

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों को जमकर पीटा !

Next Story

“30 अक्टूबर माने की पूरा बंद”, जानिए क्यों किया जा रहा है फिर भारत बंद

Latest from दिल्ली एनसीआर