नाइजीरिया में नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण हमला, 18 नमाजियों की मौत

नाइजर: उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार की सुबह नमाज के दौरान बंदूकधारियों एक मस्जिद पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 18 नमाजी मारे गए हैं।

यह हमला देश के नाइजर राज्य के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट है कि जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहे माने जाने वाले हमलावर भागने में सफल रहे।

इसी तरह की जातीय हिंसा के कारण इस साल अब तक सैकड़ों मौतें हुई हैं। यह ताजा हिंसा भी पानी और जमीन को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का ही नतीजा है। उस संघर्ष में फंसे कुछ फुलानी ने स्थानीय होसा कृषक समुदायों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

PC: Twitter

माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने एपी को बताया कि बंदूकधारी मस्जिद के चारों ओर आ गए और उन्हें गोली मारना शुरू कर दिया। अन्य चार लोग घायल हुए हैं।

नाइजर के पुलिस आयुक्त कुर्यस ने सोमवार को कहा कि हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहों के बीच संघर्ष से संबंधित है।

नाइजर में नवीनतम हिंसा के बारे में, राज्य के पुलिस आयुक्त कुरियास ने स्वीकार किया कि माशेगू में “बहुत कठिन” इलाके ने पुलिस के लिए सुरक्षा अलर्ट का तेजी से जवाब देना मुश्किल बना दिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग से सुलभ नहीं है।

Leave a Reply

Previous Story

वक़ार यूनुस के ‘नमाज’ वाले बयान पर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद: ये दूसरी तरह की जिहादी मानसिकता है

Next Story

राजस्थान: पाक की जीत पर ‘हम जीत गए’ लिखने वाली टीचर नफीसा पर FIR दर्ज, नौकरी से भी हो चुकी छुट्टी

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…