‘दलित होने की पहचान का दुरुपयोग’, कोर्ट ने 6 साल बाद SC/ST एक्ट में बुजुर्ग को किया बरी

बारां: राजस्थान में SC/ST एक्ट का एक और मामला फर्जी पाया गया है। कोर्ट ने 6 साल बाद बुजुर्ग को एक्ट में निर्दोष करार दिया है।

बारां जिले में एक विशेष अदालत ने इस सप्ताह एक 60 वर्षीय व्यक्ति को एससी-एसटी अधिनियम के आरोप से बरी कर दिया। घटना 7 सितंबर 2015 को छाबड़ा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई थी, जब कथित आरोपी अमरलाल गुर्जर ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध किया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार सात सितंबर 2015 को वह अपने पति दौलतराम के साथ खेत में गई थी। आरोपितों ने उन्हें रोका और जातिसूचक गालियां देकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

दौलतराम के आवेदन पर छाबड़ा पुलिस ने आईपीसी 341, 323, 504 और 3(1)X एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थीम

हालांकि, मुकदमे के दौरान, अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष ने दलित होने की अपनी पहचान का दुरुपयोग किया है और दलित अत्याचार का झूठा मामला दर्ज किया है। 

विशेष न्यायाधीश पूनम शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि ”कहानी को नया रंग देने के लिए ही मामले में अनुसूचित जाति की पहचान जोड़ी गई है।”

अदालत ने एससी-एसटी अधिनियम के आरोप से बरी करते हुए कहा, “अभियोजन पक्ष ने अदालत में सही तथ्य भी पेश नहीं किए हैं, लेकिन मामला दर्ज करने के लिए उनके द्वारा बढ़ा चढ़ाकर कहानियां बनाई गई हैं।”

Leave a Reply

Previous Story

आंध्रप्रदेश में 18 NGOs पर ईसाई धर्मांतरण कराने के आरोप, संसद में सरकार बोली- कार्रवाई शुरू की गई

Next Story

मोदी सरकार ने जामा मस्जिद के संरक्षण में खर्च किए ₹52 लाख

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…