‘गिनीज’ प्रमाणित विश्व के सबसे बूढ़े व्यक्ति मसाजो नोनका की इतने साल में मौत

टोक्यो (जापान) : दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति मसाजो नोनका की मौत हो गई और वो जापान के रहने वाले थे |

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, मसाज़ो नोनका का आज तड़के जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के अशोरो में उनके घर पर निधन हो गया और वह 113 वर्ष के थे।

उम्र के शतकवीर, जिनके परिवार ने चार पीढ़ियों से एक हॉट स्प्रिंग्स चलाया है | उनको अप्रैल 2018 में 112 साल और 259 दिनों में दुनिया के सबसे बूढ़े जीवित व्यक्ति के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा प्रमाणित किया गया था।
टोक्यो में स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, दुनिया में सबसे तेजी से बूढ़ा होने वाला देश जापान है | रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2018 तक जापान में उम्र का शतक पूरा करने वाले व्यक्तियों की आबादी थी 69,785 और उनमें से लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं थीं।
दुनिया का सबसे बूढ़ा जीवित व्यक्ति भी जापानी है, केन तनाका, जो कि कुशू के दक्षिणी मुख्य द्वीप पर फुकुओका की एक 116 वर्षीय महिला है।

Leave a Reply

Previous Story

CII रिपोर्ट : कुंभ मेले से सरकार को 1200 अरब रुपए व 2.5 लाख लोगों को रोजगार

Next Story

PM नें कहा “SC-ST व OBC आरक्षण जस का तस रहे यह सरकार निश्चित करेगी”

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…