OMG प्रियंका गांधी नें नहीं किया एक भी ट्वीट, पर फालोवर्स मायावती से ज्यादा हुए

नई दिल्ली :आज के इस सोशल युग में नेताओं की लोकप्रियता जानने के लिए ट्विटर एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म हो गया है | प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, इसी बीच जब वह ट्विटर पर सक्रिय हुई तो मात्र 12 घंटे में ही 1 लाख से अधिक फालोवर्स की संख्या पार कर चुकी  हैं | वहीं दूसरी ओर BSP प्रमुख मायावती भी कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर एंट्री मार चुकी हैं | बहन जी अब तक 28 ट्वीट कर चुकी हैं उसके वाबजूद भी उनके फालोवर्स की संख्या सिर्फ 68 हज़ार के करीब है (न्यूज़ लिखे जाने तक ) |

किसको किसको फॉलो करती है प्रियंका ?

आपको बता दे कि प्रियंका अभी तक सिर्फ सात लोगों को फॉलो करती हैं जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अशोक गहलोत, इंडियन नेशनल कांग्रेस, सचिन पायलट, अहमद पटेल और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अक्सर चर्चा में रहने वाले नेता शशि थरूर ने प्रियंका की तुलना रजनीकांत से की और कहा, ” रजनीकांत ही सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके 24 घंटे में ट्विटर पर दो लाख फॉलोवर्स हो गए थे | थरूर ने बताया कि अब तक प्रियंका गांधी को ट्विटर पर आए 12 घंटे ही हुए हैं और उनके एक लाख फॉलोवर्स हो चुके हैं | ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह रजनीकांत की प्रतिद्वंद्वी हैं ” |

ट्विटर पर नहीं है कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी

लंबे समय से भारतीय राजनीति की केंद्र में रही सोनिया गांधी अभी तक ट्विटर पर सक्रिय नही हुई है वही प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा भी अभी तक ट्विटर पर नहीं हैं |

आज के समय में ट्विटर सरकार से लेकर आम आदमी तक की आवाज और घोषणाओं का एक प्रमुख प्लेटफार्म है |

Leave a Reply

Previous Story

ABP न्यूज़ को लगा बड़ा झटका, एंकर चित्रा त्रिपाठी नें छोड़ा चैनल

Next Story

सऊदी: सलमान की पाक यात्रा से पहले 5 ट्रक उनका समान आया

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…