ABP न्यूज़ को लगा बड़ा झटका, एंकर चित्रा त्रिपाठी नें छोड़ा चैनल

नईदिल्ली : देश की बड़ी TV पत्रकार चित्रा त्रिपाठी नें ABP न्यूज़ को छोड़ दिया है लेकिन इस चैनल के लिए काफ़ी बड़ा झटका कहा जा सकता है |

ABP न्यूज़ को छोड़ Aaj Tak में पहुंची चित्रा :

देश बड़ी व प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार चित्रा त्रिपाठी नें अब ABP न्यूज़ चैनल को छोड़ दिया है और अब वो देश के दूसरे बड़े टीवी चैनल आज तक में चली गयी हैं | लोगों का मानना है कि इससे चैनल को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि वो चैनल में एक स्थापित एंकर थीं |

चित्रा नें अपने सोशल मीडिया एकाउंट से ये जानकारी लोगों को साझा की कि उन्होंने अब आज तक ज्वाइन कर लिया है | पहला शो उन्होंने शाम 7 बजे ” देश तक ” किया जोकि आज तक का एक लोकप्रिय शो माना जाता है |

सहारा इंडिया में शुरू की थी एंकरिंग : 

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं चित्रा त्रिपाठी डिफेंस स्टडीज में दीनदयाल उपाध्याय विश्विद्यालय गोरखपुर की स्टूडेंट थीं लेकिन कुछ दिन तक उन्होंने गोरखपुर में डीडी चैनल में काम किया फिर उनका मन पत्रकारिता की तरफ़ चला गया और तब से वो इस क्षेत्र में आ गई थीं |

ABP न्यूज के पहले भी उन्होंने कई टीवी चैनलों में काम किया था सबसे पहली बार उन्होंने सहारा इंडिया में एंकरिंग की थी | इसके बाद उन्होंने ETV न्यूज, इंडिया न्यूज, न्यूज 24 में भी एंकरिंग की थी |

 

Leave a Reply

Previous Story

गरीब सवर्ण छात्रों को तोहफ़ा: IIT की पूरी फीस माफ़, अब देगी मोदी सरकार

Next Story

OMG प्रियंका गांधी नें नहीं किया एक भी ट्वीट, पर फालोवर्स मायावती से ज्यादा हुए

Latest from फलाने की पसंद