संभल: सपा नेता ने CM योगी के सभास्थल पर गंगाजल छिड़ककर किया प्रदर्शन, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: संभल (Sanbhal) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जनसभा के बाद गंगाजल (Gangajal) छिड़ककर शुद्धिकरण करने के मामले में सपा नेता भावेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।

संभल में सीएम के कार्यक्रम के अगले दिन यानी बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हैलीपैड से सभा स्‍थल तक गंगाजल छिड़ककर विरोध जताया था। इस मामले में पुलिस ने 8-10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सीएम योगी की जनसभा खत्म होने के बाद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव अपने समर्थकों को साथ कैलादेवी सभास्थल पहुंचे और गंगाजल छिड़क कर कैलादेवी की धरती पवित्र करने का दावा किया। भावेश यादव ने कहा कि सीएम योगी के दौरे से कैलादेवी की धरती अशुद्ध हो गई थी।

शुद्धिकरण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस के मुताबिक एक व्‍यक्ति ने इस मामले में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए शुद्धिकरण से सीएम योगी के प्रशसंकों में काफी रोष है।

पुलिस ने बहजोई थाने में आईपीसी की धारा 153A, 253A और 505 के तहत भावेश यादव और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

+ posts

Young Journalist covering Rural India, Investigation, Fact Check and Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Previous Story

बिजली चोरी पर दर्ज कराई FIR तो इंजीनियर व SDO पर लगाया SC-ST एक्ट, हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ़्तारी पर रोक

Next Story

अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड के विकास की रखी गई आधारशिला, इसी कुंड में भगवान परशुराम ने किया था स्नान

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…