छोटे शाहरुख़ सोचते हैं बिग-बी उनके पापा के पापा हैं

मुम्बई : अरे आपनें शाहरूख खान की एक फिल्म का वो वाला डायलाग सुना है न छोटे-छोटे शहरों में बड़ी-बड़ी बातें होती रहती हैं |

अब जिसनें यह डायलाग मारा था उसी के घर की एक खबर बड़ी बनकर इन दिनों सोशल मीडिया में शोएब अख्तर की गेंद से भी अधिक तेज भाग रही है |

इस बात की जानकारी बालीबुड के शहंशाह यानी बिग-बी अमिताभ बच्चन नें अपनें आधिकारिक इनस्टाग्राम अकाउंट से साझा की जोकि अब सोशल मीडिया की आंधी बन चुकी है |

शाहरुख़ के पुत्र को लगता है बिग-बी हैं उनके दादा :

अमिताभ बच्चन नें हाल ही में एक बड़ी ही दिलचस्प बात साझा की है | दरअसल उन्होंने कहा कि ” शाहरुख़ खान के छोटे बेटे अबराम खान उन्हें ही शाहरुख़ के पिता के पिता यानी दादा जी मानते हैं | और ये बड़े आश्चर्य की बात है कि अबराम के दादा जी उसके साथ क्यों नहीं रुकते ? ”

इस बाकया पर बड़े शाहरुख़ का रिप्लाई क्या आया ?

बिग बी के इस पोस्ट के बाद उनके सोशल मीडिया के फालोवर खूब खुश हुए और उसके बाद से ये तस्वीर वायरल है | इस दिलचस्प पोस्ट पर शाहरुख खान का बिग बी के लिए खूबसूरत रिप्लाई भी आया |

और कहा कि ” सर आया करो न ! प्लीज कम से कम शनिवार को घर पर अबराम के साथ रुकिए | उसके आई-पैड में एक बेहतरीन गेम है, आप उसके साथ डूडल जंप खेल सकते हैं |

आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी छोटे शाहरुख़ व बिग-बी की मुलाक़ात :

यह बाकया बच्चन साहब के घर पर तब हुआ जब उनकी पोती की बर्थ-डे पार्टी थी | बीते 16 नवंबर को बिग बी की पोती यानी अभिषेक बच्चन की सुपुत्री आराध्या बच्चन  के जन्मदिन पर बिग बी से शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान की मुलाकात हुई थी |

तभी अबराम नें बिग बी से ऐसी बचपन भरी बातें कही थीं | इस ग्रांड पार्टी में शाहरुख़ खान भी सपरिवार शिरकत करने पहुंचे थे |

Leave a Reply

Previous Story

भीम आर्मी टूट के हुई दो, जाने नई वाली का क्या है नाम

Next Story

वाइट हाउस के मुँह पर मारा तमाचा, फेडरल कोर्ट ने बहाल किया जिम अकोस्टा का “हार्ड पास”

Latest from फलाने की पसंद