//

UP: दरोगा ने राजपूत महिला से कहा “चमार की औलाद है, मूत देंगे तो जल जाओगी”, उठी कार्यवाई की मांग

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दलित दरोगा द्वारा एक महिला को लेकर बेहद ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वीडियो में महिला के ऊपर मूत्र करने की बाते दरोगा साहब कह रहे है। साथ ही महिला भी खुद को राजपूत बता रही है।

दरअसल वीडियो जिले के सलेमपुर इलाके का है जहां ब्लॉक प्रमुख की पत्नी रागिनी सिंह के साथ दरोगा मनोज कुमार की नोकझोक हो जाती है। जहां दरोगा ने आपा खोते हुए महिला से बेहद आपत्तिजनक शब्दों में कहा कि “चमार की औलाद है चमार की, मूत देंगे तो जल जाओगी”। जिसके बाद दरोगा पर कार्यवाई की मांग सोशल मीडिया पर होने लगी है।

विवादित वीडियो

मामले पर जब हमने जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि प्रकरण देवरिया जिले के सलेमपुर ब्लॉक का है जहां भट्टा मालिक सुनील यादव व राजेश सिंह उर्फ़ मंटू सिंह में ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था।

उसी प्रकरण पर दरोगा साहब पहुंचे थे जहां राजेश सिंह की पत्नी रागिनी सिंह से उनकी छोटी मोटी बहस हो गई। बहस आगे बढ़ने पर महिला ने दरोगा पर सही कार्यवाई न करने पर वर्दी उतरवाने की बात कह डाली। जिसके बाद दरोगा ने बेहद आपत्तिजनक लहजे में उसका उत्तर दिया।

दरोगा द्वारा महिला पर पेशाब करने की बात करने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो हल्ला मचा जिसके बाद दरोगा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्यवाई की मांग उठने लगी।

प्रकरण पर सम्बंधित थाने के CO ने हमें बातचीत में बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। घटना में छोटी बात पर कहा सुनी हो गई थी। पुरे प्रकरण की जांच चल रही है। जल्द ही कार्यवाई की जाएगी।

वहीं महिला से संपर्क करने की कोशिश में हमें उनके पुत्र ने बताया कि दरोगा उनके पिता के खिलाफ उल्टा सीधा बोल रहा था जिस पर माता जी ने आपत्ति जताई जिसके चलते दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद दरोगा ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। कप्तान साहब मामले की जाँच कर रहे है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121 or Google pay or Phone pay on 7840816145.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.
+ posts

Vinay covers crime for Falana Dikhana.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आइये जाने तुलसी पूजा, उसका औषधीय महत्व और उसके पीछे के वैज्ञानिक तथ्य

Next Story

किसान नेता राकेश टिकैत के विवादित बोल: पंडित सुधर जाओ, जो मंदिर में बैठे हैं, इलाज इनका सबका होगा

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…