उत्तरप्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग नें असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों में भर्ती के लिए आवेदन माँगे थे | इसके अंदर 22 अन्य विषयों के साथ कामर्स विषय के लिए 60 पदों में भी भर्तियाँ होनी थी जिसके लिए 15 दिसंबर 2018 को पहले, 5 जनवरी 2019 को दूसरे व 12 जनवरी को तीसरे स्टेज के लिए आयोजित की गई थी |
UPHESC नें अपने आधिकारिक पोर्टल पर 21 जून को कामर्स विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है |

आयोग की जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 60 पदों में भर्ती के लिए जनरल के लिए सिर्फ 10 सीटें, OBC के लिए 30 और SC/ST के लिए 20 सीटें आरक्षित की गई थीं |
लिखित परीक्षा में अलग अलग वर्गों की मेरिट में जनरल के लिए कटऑफ़ 133.33, OBC के लिए 107.07 व SC/ST के लिए 84.85 रही |
60 पदों की इस भर्ती में लिखित परीक्षा में 2191 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 1097 अभ्यर्थी शामिल हुए थे | अब लिखित परीक्षा की वर्गवार मेरिट के अनुसार सामान्य वर्ग के सिर्फ 55 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए नाम आया है जबकि 102 अभ्यर्थियों के साथ SC/ST अभ्यर्थियों की संख्या जनरल की तुलना में लगभग दुगुना है जबकि OBC अभ्यर्थियों की संख्या जनरल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है | और इनकी संख्या 155 है |

इससे अधिक जानकारी के लिए आप आयोग की अधिकारिक वेबसाइ http://site.uphesc.org/en पर जा सकते हैं |