शाहीन बाग़ जैसे हम भी इंडिया गेट पर धरना में बैठ गए तो हालत पतली हो जाएगी’- करणी सेना

गुरुग्राम (NCR) : शाहीन बाग़ की राजनीति पर करणी सेना नें कहा कि हम 15 मिनट में हटा देंगे।
एक तरफ़ दिल्ली में विधानसभा चुनाव व दूसरी तरफ शाहीन बाग़ का धरना वर्तमान में देश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। इसको लेकर अब करनी सेना भी कूद चुकी है।

30 जनवरी को दिल्ली NCR गुरुग्राम मेंं अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूूूरज पाल अम्मू नें प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर देश में चल रहे वर्तमान राजनीतिक माहौल पर नाअपनी स्थिति बताई।

Surajpal Ammu, Karni Sena Chief at Gurugram
सूरजपाल अम्मू ने कहा कि “शाहीन बाग का ड्रामेबाजी क्यों जारी रख रखा है इसे अभी तक उठ जाना चाहिए। यदि दिल्ली पुलिस के वश में नहीं है और वह नाकाम है तो हल्का सा इशारा करणी सेना का दे दें हम 15 मिनट में हटा देंगे।
इसके आगे करणी सेना ने कहा कि “हिंदुओं को धमकाओ मत, हिंदुओं को हल्के में मत लो। हिंदुओं को हल्के में लिया तो करणी सेना यदि शहीन बाग की तरह दिल्ली में इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई और दिल्ली में चारों तरफ से घेर ली तो सोचो क्या हालत होगी।”
वहीं CAA पर करणी सेना ने कहा कि “CAA कानून का सम्मान हो, देश में हिंदुओं को कोई चुनौती न दे कि हम 25 करोड़ हैं। वो 25 करोड़ हैं तो हम 110 करोड़ हैं और धमकी न दें। वरना करणी सेना इसका अच्छे से इलाज करना जानती है।”

Leave a Reply

Previous Story

दिल्ली चुनाव से घबराया पाक, इमरान के मंत्री बोले- दिल्ली में मोदी को हराओ

Next Story

महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण लाएगी उद्धव सरकार, फडणवीस सरकार नें कर दिया था ख़ारिज ! !

Latest from दिल्ली एनसीआर