वाराणसी के गंगा घाट, कांचीपुरम मंदिर सहित 6 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल - नियो पॉलिटिको

वाराणसी के गंगा घाट, कांचीपुरम मंदिर सहित 6 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की नवीनतम सूची में भारत के 6 और स्थलों को जगह मिली है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने युनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल करने के लिए 9 स्थान भेजे थे जिसमें 6 स्थानों को स्वीकृति मिली है।

नई सूची में भेड़ाघाट व लम्हेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व पचमढ़ी, वाराणसी का ऐतिहासिक गंगा घाट, कांचीपुरम मंदिर समूह, मराठा मिलिटरी वास्तुकला का सीरियल महाराष्ट्र, हीरे बेंकल कर्नाटक को जगह दी गई है।

महाराष्ट्र का गौरव मराठा सैन्य वास्तुकला के सीरियल नामांकन को युनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है।

कर्नाटक में ऐतिहासिक विरासत का भंडार है, महापाषाण काल की यह धरोहर युनेस्को विश्व विरासत की संभावित सूची में शामिल किया गया है।

विश्व की प्राचीनतम नगरी वाराणसी है, अब माँ गंगा के ऐतिहासिक घाटों को युनेस्को ने विश्व विरासत की संभावित सूची में शामिल किया है।

प्राचीन काल से दक्षिण भारत का कांचीपुरम मंदिर समूह हमारी आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र रहा है,यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

जिसमें 6 स्थानों को स्वीकृति मिली। इसमें माँ नर्मदा जी का सुहावना भेड़ाघाट भी शामिल हुआ है।

यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में जिन 6 स्थानों का चयन हुआ उसमें मध्यप्रदेश से भेड़ाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व भी शामिल किया गया है।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

असम: मदरसों को जल्द सामान्य स्कूलों में बदला जाए, CM हेमंत ने दिए निर्देश

Next Story

गाजियाबाद: जरूरत मंदों को 1000 का ऑक्सीजन फ्लो मीटर 15-20 हजार में बेचते थे, आरोपी दानिश व मोहसिन गिरफ्तार

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…