रामपुर: नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया, परिजनों को दी धमकी, आरोपी फ़हद गिरफ्तार


रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने नगर की एक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने बाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। युवती को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। 26 अप्रैल को नगर की रहने बाली एक युवती को मोहल्ला सट्टा कालोनी निवासी फ़हद बहला फुसलाकर ले गया था। तथा फहद के परिजनों द्वारा युवती के पिता के साथ गाली गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को फहद को कस्बा से गिरफ्तार करके चालान की कार्रवाई की गई।

बता दें कि नगर की नाबालिग लड़की को दूसरे मोहल्ले के युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पीड़ित पिता ने इसमें शामिल माता पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक नगर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय शिक्षा हासिल करने जाती थी। छात्रा पर नगर के मोहल्ला रहमतनगर सट्टा कालोनी निवासी युवक फ़हद नजर रखता था। तथा लगातार पीछा करता चला आ रहा था। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दे दी थी। 

छात्रा के परिजनों ने फ़हद के परिजनों से इस संबंध में संपर्क साधा तो, अब्दुल रशीद व परवीन सहित अन्य लोग गाली गलौज करने पर आमादा हो गए थे। छात्रा के पिता का आरोप था कि 26 अप्रैल को उसके परिवार के सभी लोग सोए हुए थे, कि सुबह के छः बजे फ़हद सहित अन्य लोग एक राय होकर नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले गये। पीड़ित पिता ने फ़हद, अब्दुल रशीद, परवीन, नबील, डाक्टर मुहम्मद सगीर सहित पांच लोगों के खिलाफ इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

OPD सेवाएं देने के लिए आगे आए सेना के पूर्व डॉक्टर, शुरू की ई-संजीवनी पर OPD सेवा

Next Story

ईसाई बनने के बाद भी दलित बन SC कोटे से चुनाव लड़ने वाली YSRCP नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…