“तेलंगाना में मिलने वाले अल्पसंख्यकों के 12 प्रतिशत आरक्षण को भाजपा कभी लागु नहीं होने देगी”- अमित शाह

तेलंगाना(वारंगल) : तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने जा रहे 119 सीटों के लिए चुनावो में एक बार फिर आरक्षण कि एंट्री हो गई है। भाजपा सुप्रीमो अमित शाह ने वारंगल में अपनी चुनावी रैली के दौरान राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अल्पसंख्यकों को 12 प्रतिशत आरक्षण को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि “राज्य सरकार एससी एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को कम करके अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने का मन बना रही है”।

अमित शाह ने दोहराया कि सीएम चंद्रशेखर राव धर्म के आधार पर आरक्षण देने कि बात कर रहे है जोकि भाजपा कभी नहीं होने देगी। भाजपा अध्यक्ष ने साफ़ किया कि वह एससी एसटी को मिलने वाले आरक्षण को कभी ख़त्म नहीं होने देंगे व उनका हक़ किसी को खाने भी नहीं देने वाले है।




देश में आज हर जगह आरक्षण का मुद्दा चुनावो के समय टके के भाव बिकता है जिसको वोट कि चोट खानी हो वो यह फार्मूला अपना कर अपनी चुनावी रासायनिक क्रिया संपन्न कर सकता है। देश में धर्म और आरक्षण से चुनाव जीते जा रहे है, विकास के मुद्दे मानो कही लुल से हो गए हो।

तेलंगाना कि सत्ता पर पिछले पांच सालो से काबिज रहे सीएम चंद्रशेकर राव ने मन बनाया है कि उनकी सरकार अगर जीतती है तो वह अल्पसंख्यकों को 12 प्रतिशत आरक्षण देगी जिसका विरोध पूर्ण रूप से भाजपा द्वारा किया जाता रहा है हालाँकि यह वहीं भाजपा है जो महाराष्ट्र में मराठाओ को 16 प्रतिशत आरक्षण देकर आरक्षण का प्रतिशत 50 से ऊपर ले जा रही है।

आपको हम बताते चले कि मराठाओ का आरक्षण लागु होने के बाद सूबे में आरक्षण का स्तर 68 फीसदी तक पहुँच जायेगा जो सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत के तय ढक्कन से बेहद आगे है।

Leave a Reply

Previous Story

भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज : 1-1 से बात बराबर

Next Story

एससी एसटी एक्ट का दुरूपयोग उच्च जाति के लोग करते है – उदित राज

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…