/

पहचान छुपाकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फँसाया, अलीगढ़ लाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की, गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लवजिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर हिंदू युवती से दोस्ती की और उसका धर्मांतरण करने की कोशिश की।

मामला सहारनपुर के किशनपुरा का है जहाँ इलाके की रहने वाली एक मासूम को तीन दिन पहले एक मुस्लिम युवक दिलशेर उर्फ दिनेश ने नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसा लिया और अपहरण कर लिया। किशोरी के गायब होने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को आरोपी की लोकेशन अलीगढ़ में मिली जहां पुलिस ने दबिश देकर दोनों को बरामद कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरन लेकर आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम बदलकर अपने जाल में फंसा लिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही हिंदू जागरण मंच को लगी तो संगठन ने थाने पहुंचकर आरोपियों और उन्हें सह देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

वहीं घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सहारनपुर पुलिस ने कहा कि थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

‘हर महीने बंद रहने वाले मणिपुर में 4.5 साल से NDA की सरकार है और एक भी बार बंद नहीं’- गृहमंत्री शाह

Next Story

‘जम्मू कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा’- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…