सपा नेता जाफर मलिक पर दलित युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का लगाया आरोप, सुसाइड की दी धमकी

अमरोहा: समाजवादी पार्टी के नेता पर दलित युवती ने रेप का आरोप लगाया है। बता दें कि अमरोहा जिले के गजरौला कस्बे की रहने वाली एक युवती जो दलित समाज से संबंध रखती है उसने गजरौला के रहने वाले समाजवादी पार्टी के युवा नेता जाफर मलिक पर आरोप लगाए हैं।

सपा नेता जाफर मलिक एक निजी अस्पताल के संचालक भी है उसके ऊपर दलित युवती ने प्यार के झांसे में फंसा कर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने और धोखा देने का आरोप लगाया और इस पूरे मामले में वीडियो वायरल कर के सुसाइड करने की धमकी दी जिसके बाद हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो के आधार पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता जाफर मलिक ने अपना पक्ष रखते हुए इस पूरे आरोपों को बेबुनियाद बताया उन्होंने कहा कि हिसाब उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है।

जबकि इस पूरे मामले में वीडियो बनाकर वायरल करने वाली युवती का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वो सोसाइट कर लेगी इसलिए उसे न्याय चाहिए, दलित युवती ने कहा कि अगर उसने सोसाइट किया तो उसका जिम्मेदार सपा नेता जाफर मलिक और उसकी दूसरी प्रेमिका व उसके परिवार वाले होंगे।

जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें युवती जहर की शीशी ली हुई दिख रही है। जिसमें वो आरोपी नेता को लेकर कहा कि वो कोर्ट मैरिज के लिए कहता था, कहता था अभी कोर्ट बंद है अब उसका अन्य लड़की से सम्बंध हो गया है। मुझे न्याय चाहिए।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

योगी के लवजिहाद कानून बनाने का अखिलेश के चाचा शिवपाल ने भी किया समर्थन, कहा- ‘पालन तो हो’

Next Story

आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रिया ने कट्टरपंथ बढ़ाने के लिए मस्जिद व इस्लामिक संगठन को किया बंद- रिपोर्ट

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…