दबंग प्रेम यादव के आलिशान मकान पर आज चलेगा बुलडोजर! 32 हजार का लगा है जुर्माना

देवरिया: देवरिया में ब्राह्मण परिवार की हुई निर्मम हत्या के बाद योगी सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है। आरोपियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के बाद SDM-CO समेत राजस्व और पुलिस विभाग के 15 अफसरों को सस्पेंड करने के बाद बाद बुलडोजर चलने जा रहा है। प्रेम यादव के घर को अवैध अतिक्रमण बताते हुए प्रशासन आज आलिशान मकान को धवस्त कर सकता है।

चस्पा किया नोटिस
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे दबंग प्रेम यादव के फतेहपुर गांव स्थित घर पर नोटिस चस्पा कर प्रशासन ने अपने रुख को बयान कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि मृतक के पिता को स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से आज यानी कि 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक अपना पक्ष रखना है। अगर समय पर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो कार्यवाई की जाएगी।

अवैध कब्जे को साबित करना होगा निजी
जवाब दाखिल करते समय प्रेम यादव के बनाये आलिशान मकान को स्वयं की निजी जमीन पर बना हुआ साबित करना होगा। ऐसा न करने पर प्रशासन आज प्रेम यादव के घर को गिरा सकता है।

32,920 रुपए का लगा है जुर्माना
अवैध कब्जे को लेकर पहले ही रुद्रपुर कोर्ट से स्वीकृति मिल चुकी है जिसके बाद प्रशासन ने 32,920 रुपयों का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि 2 अक्टूबर की सुबह दोनों पक्षों में हुई जमीनी विवाद को लेकर ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले की वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा था।

Leave a Reply

Previous Story

खाने का लालच देकर मासूम को अपने घर ले गया जावेद, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Story

यूपी- पूर्व डीजीपी के भतीजे निशांत यादव की दबंगई, मंदिर के पुजारी को दी देवरिया हत्याकांड दोहराने की धमकी

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…