OBC क्रीमी लेयर बढ़ाने के प्रस्ताव पर काम कर रही है सरकार, संसद में दी सूचना

नई दिल्ली: सरकार ने संसद में सूचना दी है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) क्रीमी लेयर आय स्लैब को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

लोक सभा सांसद एस. जोतिमणि ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री से पूछा कि क्या सरकार को क्रीमी लेयर मानदंड बढ़ाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है तथा यदि हां, तो तत्संबंधी व्यौरा क्या है ?

सांसद ने यह भी पूछा कि क्या सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) क्रीमी लेयर आय स्लैब को बढ़ाकर 15 लाख करने की योजना बना रही है तथा यदि हां, तो कार्यान्वयन का ब्यौरा क्या है और ओबीसी आरक्षण की संरचना के संबंध में रोहिणी आयोग के प्रस्ताव का ब्यौरा क्या है ?

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने सवालों के जवाब में कहा कि ओबीसी मध्य क्रीमी लेयर के निर्धारण के लिए आय मानदंड में संशोधन का एक प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है।

मंत्री ने आगे बताया कि सरकार द्वारा ओबीसी के उप – वर्गीकरण के मुद्दे की जांच के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रोहिणी की अध्यक्षता में ओबीसी (सीईएसओबी) के उप – वर्गीकरण की जांच करने के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। आयोग ने अभी अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत नहीं की है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

रामभक्तों की राह और आसान, मोदी सरकार ने ‘चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग’ को नेशनल हाईवे घोषित किया

Next Story

ब्राह्मण सम्मलेन के बाद अब ख़ुशी दुबे का केस लड़ेगी बसपा

Latest from सरकारी योजनाए

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नहीं मिल रहा EWS आरक्षण का लाभ, संघर्ष समिति ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर- छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस के तहत 10…