UP: ATS ने ISI प्रायोजित मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, रेड के बाद 3 आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आईएसआई प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और 3 लोगों को हिरासत में लिया गया।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में कानून व्यवस्था के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आईएसआई प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एडीजी के मुताबिक यह सफलता तब हासिल हुई जब प्रदेश के 4 जनपदों में एक साथ रेड की गई, यह जनपद प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज जनपद से एक जिंदा आईडी भी बरामद की गई है जिसे मौके पर बम डिस्पोजल स्कॉड द्वारा निष्क्रिय किया जा रहा है।

एडीजी के मुताबिक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गहन पूछताछ भी की जा रही है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

दिल्ली पुलिस ने पकड़े 6 आतंकी, 2 आतंकी ओसामा व जीशान ट्रेनिंग लेने गए थे पाकिस्तान

Next Story

ठाकुर परिवार पर SC-ST एक्ट का मुकदमा कराने के लिए फोड़ा खुद का सर, वीडियो वायरल

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…