प्रियंका गांधी के सचिव पर लखनऊ में केस दर्ज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का लगा है आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लखनऊ के हुसैनगंज निवासी व्यक्ति ने 18 नवम्बर को स्थानीय थाने में प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह समेत और 2 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़ित व्यक्ति राज्य सम्पत्ति विभाग का ड्राइवर है जिसने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे के बाद कांग्रेस कमेटी के नेता शिव पाण्डेय, योगेश कुमार दीक्षित एवं संदीप सिंह ने आधी रात को मेरे घर में झाँका ताकी की प्रक्रिया में लिप्त थे जिसे मैने देखा और उनको इसे न करने को कहा।

पीड़ित ने यह भी कहा कि मना करने पर इन लोगों ने मुझे मारा और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्यवाही के साथ साथ प्रशासन से गुहार लगाया है कि उन्हें सुरक्षा भी प्रदान किया जाए।

वहीं प्राप्त तहरीर के संबंध में पुलिस ने हुसैनगंज थाने में IPC की धारा 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Copy of FIR

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि थाना हुसैनगंज पर अभियोग पंजीकृत है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

MP: त्रिपुरा की कथित हिंसा पर रतलाम में बुलाया बंद, DM बोले: माहौल बिगाड़ा तो पुलिस कार्रवाही के साथ अवैध निर्माणों की भी होगी जांच

Next Story

PM मोदी ने कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की, टिकैत बोले- आंदोलन तत्काल वापस न होगा

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…