/

‘योगी मेरे पैर की जूती है, योगी-मोदी से नहीं डरते’: भीम सेना पदाधिकारी का भड़काऊ वीडियो वायरल

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस अधिकारियों को लेकर भीम सेना की एक महिला पदाधिकारी का धमकी भरा बयान आया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

महिला भीम सेना उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सीमा सिंह फ़िरोजाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घसीटकर जान से मारने की धमकी दे रही हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है।

सीमा ने अपने कार्यकर्ता की रिहाई की मांग करते हुए कहा, “यदि हमारे भीम सैनिक को जल्द नहीं छोड़ा गया तो फिरोजाबाद के एसपी डीएसपी को रोड पर लाकर फाड़ देंगे। हम फाड़ना भी जानते हैं और घसीटना भी जानते हैं।”

आगे कहा, “सरकार से नहीं डरते हैं। न हम योगी से डरते हैं न मोदी से। योगी कुत्ता है हमारे पैर की जूती है। योगी मोदी चमचे हैं।”

उधर भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भीम सेना की पदाधिकारी की गिरफ्तारी की माँग की। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली नेता को तत्काल गिरफ़्तार किया जाए।

इसी बीच भीम सेना के प्रमुख सतपाल भंवर ने वायरल वीडियो में दिए गए बयान की पुष्टि की है और कहा, “महिला भीम सेना उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के बयान के लिए जिम्मेदार हूं। मैं यह सारी जिम्मेदारी अपने सिर पर लेता हूं। अगर बयानों से किसी को ठेस पहुंची है तो हम क्षमाप्रार्थी हैं।”

वीडियो को लेकर फिरोजाबाद पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने कहा है कि सूचना दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Leave a Reply

Previous Story

‘हम पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान हमारा है’ कहने वाले अलगाववादी नेता गिलानी की मौत, पाकिस्तान मनाएगा राष्ट्रीय शोक

Next Story

देश में 75 हजार हेक्टेयर जमीन पर की जाएगी जड़ी-बूटियों की खेती, यूपी महाराष्ट्र से होगी शुरुआत

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…