/

मिर्जापुर: मंदिर में जूता पहनकर घुसा दरोगा, विरोध करने पर पुरोहित का चालान किया

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर (Mirzapur) जिले के विंध्याचल (Vindhyachal) में बुधवार को मारपीट की सूचना पर दरोगा पहुंचे। पुरोहितों ने आरोप लगाया है कि दरोगा जूता पहन कर कालीखोह मंदिर में घुस गए थे। इसका विरोध करने पर पुलिस ने पुरोहित का शांतिभंग में चालान कर दिया।

वहीं पुलिस ने पुरोहितों द्वारा लगाए गए आरोप को झूठा बताया है। पुलिस ने कहा कि मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई है। दरोगा के मंदिर में जूता पहन कर जाने का वीडियो वायरल हो गया है।

Kalikhoh Temple, Mirzapur (Rep. IMG)

मारपीट की सूचना पर मंदिर आये एक दरोगा जूता पहन कर कालीखोह मंदिर में प्रवेश कर गए। मंदिर के अन्य पुरोहितों ने बताया कि पुरोहित स्वरूप मिश्रा ने दरोगा को जूता पहन कर मंदिर में प्रवेश करने से मना किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद थाने ले जाकर शांति भंग में चालान कर दिया गया।

विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि मंदिर पर पुरोहित के दर्शनार्थियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। इस पर दरोगा कालीखोह मंदिर पर गए तो वह उनसे उलझ गए। पुरोहित स्वरूप मिश्रा का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुरोहित इस मामले में झूठा आरोप लगा रहे हैं। सीओ सिटी प्रभात राय ने कहा कि मंदिर पर मारपीट की सूचना पर पुलिस मंदिर पर पहुंची थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

+ posts

Young Journalist covering Rural India, Investigation, Fact Check and Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Previous Story

उत्तराखंड: गायिका अनुराधा पौडवाल ने CM से की भेंट, ऐतिहासिक मंदिरों को विश्व पटल पर लाने पर हुई चर्चा

Next Story

गुजरात: डिप्टी CM बोले- ‘वीडियो रिकॉर्ड करना हो तो करलो, देश में सेकुलरिज्म तभी तक है जब तक हिंदू बहुसंख्यक है’

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…