लखनऊ व बुलंदशहर में 2 अस्पतालों के नाम कल्याण सिंह के नाम पर करेगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम से दो चिकित्सा संस्थान प्रतिष्ठित किए जाएंगे।

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के जनसेवा भाव को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभावनाओं के अनुरुप राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण स्व. कल्याण सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के नवीन निर्णय के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर का नाम कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर होगा। जबकि लखनऊ स्थित सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, अब कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ के नाम से प्रतिष्ठित होगा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दिवंगत नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर अयोध्या में एक सड़क के नामकरण करने की घोषणा की है।

इसके पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा किया था कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

मौर्य के मुताबिक अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बीते सप्ताह ही शनिवार शाम लखनऊ के एक अस्पताल में 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Leave a Reply

Previous Story

उज्जैन व इंदौर की कानून व्यवस्था पर आज बैठक, गृहमंत्री बोले- MP में तालिबानी संस्कृति विकसित नहीं होने देंगे

Next Story

UP: माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…