हाजीपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले दिनों एक ब्राह्मण पुजारी की बेरहमी से हत्या के बाद अब वैशाली जिले के हाजीपुर में बदमाशों द्वारा एक ब्राह्मण व्यापारी अजय तिवारी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई हैं। आपको बता दे कि मृतक बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में बिजली सब डिवीजनल ऑफिस में भी कार्यरत था।
सिगरेट लेने के बहाने दुकान में घुसे आरोपी
घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में कार्यरत मृतक अजय तिवारी की केदार चौक पर किराने की एक दुकान है और सुबह दुकान खोलने के बाद वह दुकान के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान पहले से प्लानिंग कर घात लगाए बैठे दो बदमाश दुकान पर आए और सिगरेट मांगने लगे।
जैसे ही मृतक दुकान अंदर आकर सिगरेट देने लगा तो दोनों आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और एकाएक छह गोलियां उनको मारी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई और भीड़ को इकट्ठा होता देख दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
A Brahmin man was shot dead in Bihar by firing five bullets at his head. Ajay Tiwari was sitting at his Shop in Hajipur when he was attacked by unknown assailants. Watch the video to feel how brutal the attack was. His father was also murdered in 2009 in the same manner. pic.twitter.com/CE5iMJsHl2
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) December 25, 2022
घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूरी घटना दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं।
डिप्टी सीएम का करीबी बताया जा रहा मृतक
बिहार में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े एक ब्राह्मण व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद चारों तरफ लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ, इतना ही नहीं मृतक अजय तिवारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
