बेंगलुरु- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामले सामने है, जहां शाम के समय दुकान में हनुमान चालीसा बजाने पर मुस्लिम समुदाय के आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सभी आरोपी अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने से नाराज थे। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रहीं हैं।
अजान के समय नहीं बजने चाहिए भजन
पीड़ित दुकानदार मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम वह अपनी दुकान में हनुमान चालीसा और भजन चला रहा था, लेकिन उसी दौरान मुस्लिम समुदाय के आधा दर्जन से ज्यादा लोग दुकान पर आए और दबंगई दिखाते हुए धमकी देने लगे कि जब तक अजान हो तब तक अपनी दुकान बंद रखा करो और याद रहे कि जब अजान हो तब भजन नहीं बजने चाहिए।
Hindu man thrashed by Shantidoots for playing Bhajans during Azaan time. In Bengaluru, he was beaten by a mob for playing Hanuman Chalisa. Listen to what he said about the fight. Now Reverse image checker won't tweet about this incident. pic.twitter.com/GLHOwZLCK0
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) March 18, 2024
पीड़ित दुकानदार मुकेश ने आगे बताया कि जब उसने आरोपी युवकों की गुंडागर्दी और दबंगई का विरोध किया तो उन्होंने एक राय होकर उसे दुकान के बाहर खींच लिया और जमीन पर गिराकर लात घूसों से मारपीट करने लगे। कुछ समय बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख सभी आरोपी चाकू से हमला करने की धमकी देते हुए भाग गए। बता दे कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सभी आरोपी किस तरह एक अकेले युवक को जमीन पर पटक कर उसके साथ मारपीट कर रहें हैं।
आदोंलन की चेतावनी
वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है, भाजपा सासंद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीड़ित दुकानदार से मुलाकात करने पहुंचे और मंगलवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश सरकार को आदोंलन की चेतावनी भी दी है।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
