पाकिस्तान में हिंदू युवक को ‘अल्लाह हू अकबर’ कहने और देवी देवताओं को गाली देने के लिए किया गया मजबूर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक हिंदू व्यक्ति को मुस्लिम नारे लगाने और हिंदू देवताओं को गाली देने के लिए मजबूर करते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में, एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा एक हिंदू को “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

हिन्दू देवी देवताओं का अपमान

हमारे अंग्रेजी न्यूज़ पोर्टल (Neo Politico) ने जांच पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को शुरू में एक यूट्यूब चैनल ‘अब्दुल सलाम अबू दाऊद’ के माध्यम से ‘पाकिस्तान में मुस्लिम द्वारा हिंदू यातना’ शीर्षक के साथ 14 जून 2021 को अपलोड किया था, जिसमें देश में रह रहे हिंदू समुदाय के बिगड़ते हालात को दिखाया गया था।

जिसे बाद में मुस्लिम शख्स द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदूओं का अपमान करने के लिए अपलोड किया। जिसमें मुस्लिम शख्स द्वारा हिंदू व्यक्ति को “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगाने और हिंदू देवी देवताओं को गाली देने के लिए मजबूर करते हुए कहा कि “आप सभी (हिंदुओं) ने पाकिस्तान में गंदगी फैलाई हुई है।”

वायरल वीडियो में पीड़ित व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले भील समुदाय के एक हिंदू किशोर के रूप में हुई है।

पाकिस्तान में हिन्दू उत्पीड़न

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दूओं का उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है। हाल ही जुलाई में, सिंध के मालती इलाके में कम से कम 60 हिंदुओं को जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया था।

म्युनिसिपल चेयरपर्सन अब्दुल रऊफ निजामनी ने धर्म परिवर्तन प्रक्रिया को सुगम बनाया था। एक फेसबुक पोस्ट में, उन्होंने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह आज मेरी निगरानी में 60 लोग मुसलमान हुए हैं इनके लिए दुआ करें (आज, मेरी निगरानी में 60 लोगों ने इस्लाम स्वीकार किया। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें)।”

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

यूनेस्को ने तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर सूची में किया शामिल, पानी में तैरने वाले ईंटों से बना है मंदिर

Next Story

सहारनपुर: ‘दलित युवक को दाढ़ी मुंडवाने के लिए नहीं किया गया मजबूर’, भीम आर्मी ने खुद गढ़ी कहानी

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…