दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में इरफान और सलमान गिरफ्तार, इलाके में तनाव के चलते पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बोकारो: मामला जिले के पेटरवार इलाके का बताया जा रहा है, जहां दलित नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में लोगों ने इरफान और सलमान को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

जाने क्या है मामला?

दरअसल मामला राज्य के बोकारो जिले के पेटरवार क्षेत्र का है। जहां दलित नाबालिग छात्रा साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के दादा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं।

थाने पेटरवार में की शिकायत में पीड़िता के दादा ने बताया कि उनकी पोती कक्षा 11 वी की छात्रा है। जो बुधवार सुबह नौ बजे वह अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी, दोपहर 2 बजे तक घर वापिस   नहीं पहुंची। घर वालों द्वारा काफी तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पेटरवार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रात करीब नौ बजे मिली सूचना के अनुसार बाइक से आए कुछ युवक नाबालिग युवती को बेहोशी की हालत में पेटरवार इलाके में रोड किनारे छोड़कर भाग रहे थे। जहां पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर दो आरोपी इरफान और सलमान को पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया।

जहां से बेहोश नाबालिग युवती को पेटरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर युवती ने अपने साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म की बात कही गई।

पुलिस ने बरसाईं लाठियां

गुरूवार की सुबह आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित हजारों ग्रामीणों ने पेटरवार में सड़कों को जाम कर दिया। कई घंटो तक यातायात व्यवस्था ठप रहने पर कई किलोमीटर तक सड़क में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच पुलिस पर पथराव और स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने उग्र भीड़ पर लाठी चार्ज के साथ साथ आंसू गैस के गोले भी दागे।

वही जिले के एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल बोर्ड से पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

हिजाब विवाद: मेंगलुरु कॉलेज में विवाद, पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ दर्ज की 3 एफआईआर

Next Story

मायावती ने मीडिया पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा अम्बेडकरवादी मूवमेंट को किया गया कमजोर

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…