सहारनपुर- उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक ब्राह्मण छात्र उज्ज्वल शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बता दे कि मृतक उज्जवल का शव उसकी ही एक दोस्त के घर से बरामद हुआ है, साथ ही उसके साथ पढ़ने वाली उसकी दोस्त भी बेहोशी की हालत में मिली है। परिजनों का आरोप है कि उज्जवल की हत्या करने से पहले उसे काफी प्रताड़ित किया गया है, लेकिन पुलिस ने अब तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के होश में आने और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रहीं है।
मृतक के प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान
पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोरगंज इलाके का बताया जा रहा है। जहां मृतक के चाचा अर्जुन शर्मा ने नियो पाॅलीटिको से बात करते हुए बताया कि उनका भतीजा गुरूवार को दोपहर 12 बजे ट्यूशन पढ़ने अपनी मोटर साइकिल से निकला था, जब शाम 4 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उज्जवल का कुछ पता नहीं चला सका। कुछ समय बाद जब उज्जवल के दोस्तों से जानकारी मिली तो परिजन मोरगंज बाजार स्थित छात्रा के घर पहुंचे, जहां बुलाने पर एक महिला घर से बाहर आई। जिससे बार बार उज्जवल के बारे में पूछा पर उसने कुछ नहीं बताया।
A 11th class Brahmin student Ujjawal Sharma is brutaIIy KiIIed by hitting regularly on his private parts. He was kidnapped by the accused while he was going for his Tuition classes. The family members said that he was tortured to de@th. They are begging for justice. An incident… pic.twitter.com/5zgr8alqGI
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) March 1, 2024
लेकिन जब घर के बाहर खड़े होकर उज्जवल के फोन पर काॅल किया तो घर के अंदर से घंटी बजने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जबरन घर के अंदर जा कर देखा तो उज्जवल का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था। उसका पूरा शरीर अकड़ चुका था, और उसके शरीर के नीचे हिस्से के कपड़े फटे हुए थे। साथ ही उसके प्राईवेट पार्ट पर सूजन और चोट के निशान थे। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घर के दूसरे कमरे में एक लड़की भी बेहोश पड़ी हुई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इतना ही नहीं मृतक के चाचा का कहना है कि उनके भतीजे को बहुत टार्चर किया गया था। उसके पूरे शरीर पर कोई निशान नहींं थे, केवल प्राईवेट पार्ट की जगह की पेंट फटी हुई थी और प्राईवेट पार्ट पर सूजन थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उज्जवल को पहले टार्चर किया गया व उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
